सिंगोरी न्यूजः पूर्व सीएम हरीश रावत भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देवताओं के स्थान पर भी झूठ बोलने से नहीं हिचकते हैं। इन्हें हाल में अपना उल्लू सीधा करना होता है। हरीश रावत नरेंद्रनगर, आगराखाल और लंबगांव में कार्यकर्ताओं के बीच रहे। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने को कहा।
प्रतापनगर के देवल ओणेश्वर महादेव मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। वह बोले 2017 में चुनाव दौरे पर देवल ओणेश्वर पहुंचकर तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतापनगर ब्लाक को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा गृह मंत्री के वादे को भूल गई है। इन्हें तो देवों का भी डर नहीं है। आम लोगों के साथ छलावा करना भाजपा के लिए कोई नई और बड़ी बात नहीं है।