सिंगोरी न्यूजः इंसान हैवान कैसे बनता है कुछ इसी तरह की खबर बाराबंकी से आई है। यहां एक पति पत्नी में झगड़ा हुआ। तो पति पर हैवान सवार हो गया। उसने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया। और कटा हुआ सिर लेकर वह थाने की ओर चल दिया। जिसने भी यह मंजर देखा खौफ से थरथरा उठा। पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को उसे गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने कटा हुआ सिर कब्जे में लिया।
आरोपी का नाम अखिलेश रावत वह बहादुरपुर का रहने वाला हे। बताया गया कि शनिवार दोपहर विवाद के दौरान पत्नी रंजना का गला धारदार हथियार से काट डाला। अखिलेश ने अपने माता, पिता व बहन को मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद वह पत्नी का कटा सिर लेकर थाने चल दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।पूछताद की जा रही है।