सिंगोरी न्यूजः 65 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तरांखउ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विभिनन स्पद्र्धाओं में छह स्वर्ण पदक आठ रजत और 10 कांस्य पदक के साथ कुल जमा दो दज्र्रन पदक अपनी झोली में डाले है।
प्रतियोगिता के तहत दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
वहीं गुवाहाटी में आयोजित ताइक्वांडो में भी इवेंट शानदार रहे। खिलाड़ियों ने अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में एक रजत और दो कांस्य, गुजरात में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग जूड़ों प्रतियोगिता चल रही है यहा भी एक रजत, पंजाब में आयोजित अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग एथलेटिक्स में एक स्वर्ण दो रजत, एथलेटिक्स अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में एक स्वर्ण, दो रजत जीते हैं।
मध्य प्रदेश में चल रही अंडर 17 ताइक्वांडो बालक एवं बालिका वर्ग में दो स्वर्ण, तीन कांस्य, राजस्थान में आयोजित ताइक्वांडो अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य, आंध्र प्रदेश में आयोजित वालीबाल अंडर 14 बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।