सिंगोरी न्यूजः आखिरकार सात साल, तीन महीने और तीन दिन बाद निर्भया कांड के दरिंदों को फांसी दी गई है। चारों दोषियों को शुक्रवार की अल सुबह 5ः30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया जाएगा।
बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के प्रयास हुए थे। इसके लिए दायर याचिका कोर्ट में डाली गई थी। लेकिन लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। चारों दोषियों को फांसी हो चुकी है। निर्भया की मां ने कहा कि यह इसाफ का दिन है। आज पूरे देश की बेटियों केा महिलाओं को इंसाफ मिला है। इससे कानून पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।