राजनीतिः मध्य प्रदेश में ‘धड़ाम’ हुए कमलनाथ, दिया इस्तीफा

सिंगोरी न्यूजः मध्यप्रदेश में सियासी घमासान में लगभग हार स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फ्लोर टैस्ट से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफे्रस की। और इसी दौरान उन्होंने अपने एक साल, तीन महीने और चार दिन की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी हमला साधा। और भाजपा पर भी लोकतंत्र पर तुषारापात करने का आरोप जड़ा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंनो कहा, मैंने हमेशा विकास में विश्वास किया है। भाजपा सरकार गिराने का कुचक्र रह रही है। हमारे विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाया गया। मुझे जनता ने पांच साल के लिए बहुमत दिया था। प्रदेश पूछ रहा है कि मेरा कसूर क्या है। 15 महीनों से भाजपा साजिश रच रही है। भाजपा सरकार को गिराने की कोशिश में लगी रही। चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। एक महाराज के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार गिराने की साजिश रची। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।
उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *