सिंगोरी न्यूजः होली के उल्लास में एक झकझोरने वाली खबर आई है। यहां होलिका दहन के लिये झंडा लगाने का उत्सव चल रहा था। लेकिन मौत दबे पंाव आ पहुंची और दो को लील गई। मृतकों में एक पेशे से वकील है।
मामला काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र की अंबा विहार कॉलोनी का है। यहां के युवा होलिका दहन की तैयारी कर रहे थे। खाली प्लाट पर होलिका की तैयारियां चल रही थी। होलिका के लिए लकड़ियां जुटाई जा रही थी तो होली की झंडे की भी तैयारी थी। बांस के डंडे पर झंडा फहराना था। लेकिन इससी उल्लास के बीच मौत भी चुपचाप सब खेल देख रही थी। और अपने झपटटे के लिए इंतजारक कर रही थी। झंडे के बासं को रोकने के लिए युवओं ने रस्सी बांधी हुई थीि। जैसे ही बांस को उपर उठाया तो वह प्लाट के उपर से जारी 132 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। फिर क्या हाईटेंशन के करंटर से सब कुछ खत्म कर दिया। इस में कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा उर्फ पिंकू (26) पुत्र अनिल सिन्हा और लोकेश परगाईं (22) पुत्र महेश चंद्र परगाईं करंट से बुरी तरह से झुलस गए। अभिषेक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोकेश न ेउपचार के दौरान दम तोड़ा। कुछ अन्य युवक भी घायल हुए हैं। यहां होली का रंग वीरान हो गए हैं।