पौड़ी तहसील के डूंक गांव में बीती चार सितंबर को हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मृतक के भाई ने नामजद तहरीर दी थी। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया था। जिस पर राजस्व पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज कर लिया था। चार सितंबर को गांव में तब सेवानिवृत्ति पर पार्टी का आयोजन था। राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि हत्या के इस केस में राजस्व पुलिस की छानबीन जारी थी। मंगलवार को आरोपी अरविन्द सिंह निवासी डूंक को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्व निरीक्षक पांडे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।