सिंगोरी न्यूजः पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 94 पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र में ड्यूटी गस्त के समय एक व्यक्ति ’लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व0 रूद्र सिंह नि0- ध्यडगांव थाना रिखणीखाल, जनपद पौडी गढ़वाल’ को सिमलसैण पुल के पास से गिरफ्तार कियाग या। अभियुक्त के विरूध थाना रिखणीखाल में मु0अ0सं0- 06 2020, धारा- 60 (1) (क) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।