सिंगोरी न्यूजः मानस व वन्य जंतुओं के संघर्ष की खबरें यहां आम हैं। इसमंे अक्सर मानव ही परास्त होता है। लेकिन यहां लोगों के साहस की भी दाद देनी पड़ेगी। मामला अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र के ढूंगाधारा का है। यहां घास लेकर घर आ रही कौशल्या देवी पत्नी दीप सिंह बिष्ट पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए पर दरांती से वार करने शुरू कर दिए। महिला के साहस को देख गुलदार भाग खड़ा हुआ। इस ंसंघर्ष में महिला भी काफी घायल हुई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। चंथरिया रेंज से वनाधिकारी और कर्मचारी महिला का हाल जानने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि 14 दिसंबर को तेंदुए ने भैरव दत्त सती के गोशाले के अंदर घुसकर तीन गायों को मार दिया था। वन विभाग व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे है। अब यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा।