खबर कष्टकारी है। फतेहपुर कांड की पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। कानपुर के हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते गुरुवार तड़के पीड़िता की मौत हो गई। गौरतलब है कि रेप के आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था। पीड़िता कृत्रिम सांसों पर थी। पीड़िता का इलाज कर रहे हैलट के सर्जन डॉ. अनुराग सिंह ने बताया था कि फेफड़ों में ताकत नहीं है, उसे वेंटिलेटर पर रखा है। सुबह डाक्टरों ने उसे मृतघषित कर दिया। इस पूरे फतेहपुर मंे आक्रोश है।