सिंगोरी न्यूजः खबर हल्द्वानी से है। यहां एक कोचिंग सेंटर संचालक ने किट्टी पार्टी के नाम कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा लिया। पुलिस तक मामला गया तो वह फरार हो गया। आरोपी साईं कोचिंग के संचालक सुमित शर्मा के खिलाफ मुखानी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि उसने अध्यापक से दस लाख रुपये लिए थे। पैसा देने के बजाय वह संस्थान छोड़कर भाग निकला। पुलिस जांच में जुुट गई है।
साईं कोचिंग के अध्यापक विवेक ग्यासकोटी ने पुलिस को बताया कि कोचिंग संचालक सुमित शर्मा ने कई लोगों को झांसा देकर पैसे लिए। उससे पहले उससे डेढ़ लाख रुपये लिया। इसके बाद साढ़े आठ लाख रुपये लिए। बदले में उसने दो चेक दिए थे।
आरोपी का शातिरपना देखिए कि पुलिस सत्यापन मंे भी उसका पता गलत निकला। स्टाफ को यह जानकारी थी कि वह बरेली का रहने वाला है। पता चला कि उसका भाई बरेली में रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच में उसके सभी काम फरजी निकल रहे हैं। ज्यादा ब्याज कमाने के लालच में लोग उससे फंसते गए।