यहां वन मंत्री डा. हरक चुपके से हुए रफ्फू चक्कर

सिंगोरी न्यूजः टाॅप में लगी तस्वीर में जो लोग दिख रहे हैं वह सड़क पर किसी का इंतजार कर रहे हैं। आप कहेंगे इस तरह कौन सा इंतजार होता है। तो बता दंें कि यह उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी हैं। यह पौड़ी श्रीनगर मोटर मार्ग है और जहां ये लोग खड़े हैं उस जगह का नाम प्रेमनगर है।
इन दिनों पदोन्नति में आरक्षण समाप्ति को लेकर कर्मचारियों का संघर्ष चल रहा है। यह सूबे में करीब करीब सभी जगहों पर है। काम काज ठप है। शनिवार को हुआ यूं कि वन मंत्री डा हरक सिंह रावत श्रीनगर भ्रमण से लौट रहे थे। तो श्रीनगर में उनका सामना कर्मचारियों हो गया। फ्लीट रोकी गई। नोकझोंक भी हुई। जिंदाबार मुर्दाबाद भी खूब हुआ। लेकिन बड़ी हील हुज्जत के बाद जैसे तैसे मंत्री वहां से निकल सके। इसकी भनक पौड़ी वाले कर्मचारियों को लगी तो उसने भी बिसात बिछा दी। कर्मचारियों का हुजुम मंत्री के स्वागत के लिए शहर से पांच किमी दूर प्रेमनगर पहुंच गया।
उन्हें अपनी बात पहुंचानी थी, आक्रोश भी मानो भरा पड़ा था। लेकिन यहां या तो मंत्री की किस्मत अच्छी थी या कर्मचारियों की। भिड़ंत ही नहीं हुई। बताया गया कि मंत्री किसी और रास्ते से अपने गंतव्य को निकल गए हैं।

पौड़ी रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में मातृशक्ति का हुआ सम्मान


वहीं रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। महिला सशक्तिकरण व सम्मान करते हुए मातृशक्ति का भी यहां सम्मान किया गया। संयोजक सीताराम पोखरियाल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को जनांदोलन की शक्ल दी जायेगी। आम लोगों से भी समर्थन मिल रहा है।
वहीं देहरादून में सचिवालय के नजदीक वेडिंग प्वांइट को बारिस के कारण धरना स्थल बनाया गया। यहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। सरकार का पुतला फूंका गया।
यहां वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी पर एससी एसटी एक्ट का झूठा मामला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो स्थितियां और बिगड़ जायेंगी। यह किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। सिंगारी टाइम्स से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि एसोसिएशन के सभी लोग एकजुट हैं। लड़ाई आरपार की है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *