सिंगोरी न्यूजः एक बच्ची को लेकिन नोयडा के गाजियाबाद में अजब कहानी सामने आई। एक नवजात बच्ची को पहले दंपित ने गोद लिया, तो उसका घर नवजात किलकारियों से गूंज उठा। लेकिन दूसरी तरफ असल मां की ममता ने उबाल मारा तो इस घर के आंगन में फिर से खामोशी छा गई।
हुआ यूं कि नोएडा निवासी एक दंपती की शादी के कई वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई तो उन्होंने अपनी जान पहचान की एक नर्स से बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई। नर्स ने अपने जान पहचान में ही व्यवस्था कर दी। उस महिला की पहले से ही लड़कियां हैं। तय हुआ था कि यदि लड़की हुई तो वह उसे किसी को दे देगी। और यदि लड़का हुआ तो उसकी मन्नत पूरी हो जायेगी। इसके बाद गोद लेने के इच्छुक दंपति ने अपनी ओर से महिला की मदद की। छोटे बड़े खर्च भी उठाए। ऐसा बताया जा रहा है।
डिलीवरी पर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। और बीते एक अगस्त को उन्होंने बच्ची को दंपती को खुशी खुशी सौंप दिया। दंपति के घर में बच्ची आई तो खूब धूम धड़ाका हुआ। नामकरण में ही जोरदार पार्टी हुई। सोशल डिसटेंस का भी ख्याल रखा गया और तमाम दुनियाभर के रिस्तेदार बधाइयां देने पहुंचे। अब 28 अगस्त यानी कल गोदानामे की कार्रवाई होनी थी। और इसी दिन उस बच्ची की जन्मदात्री मां अपने वादे से मुकर गई और उसने बच्ची को वापस ले लिया। फिर बवाल हुआ। मामला कचहरी से थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस क्या करती। पुलिस ने भी बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। और बच्ची के जाने से मायूस दंपति को पुलिस ने समझाबुझा कर घर भेज दिया। हालांकि बातचीत अभी भी चल रही है।