महिला मोर्चा के महापर्व में जुटे पार्टी दिग्गज

सिंगोेरी न्यूजः भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पौड़ी जनपद के कोटद्वार में सदस्यता महापर्व का आयोजन किया गया। मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट की मौजूदगी रही। इस मौके पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए सबसे अहम बताया। कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते पार्टी बुलंदियों को छू रही है। यही कारण है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में आज देश ही नहीं, पूरे विश्व में भाजपा की लहर चल रही है। जिलाध्यक्ष मधुकुकसाल ने मोर्चा के कार्यक्रम व अभी तक हासिल हुए लक्ष्य के बारे में बताया। साथ ही सदस्या अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने की बात भी बात कही।
महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सदस्य बनाने, वोट डलवाने से लेकर वोट डालने के कार्य में पार्टी के लिए अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से स्वयं 50 नए सदस्य बनाने की अपील की है। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, कर्नल सीएम नौटियाल (सेनि), प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महामंत्री सरला खंडूड़ी, राज रावत, सीता शर्मा, अभिलाषा भारद्वाज, रश्मि राणा व बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमलता भट्ट और मानेश्वरी बिष्ट ने किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *