सिंगोरी न्यूजः गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोक सभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी को पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य और सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया है। मनीष खंडूरी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी एंव माननीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एंव पार्टी महासचिव के सी वेनुगोपाल का आभार जताया है। इस सदर्भ में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है कि यहां के नेता मनीष खंडूरी को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर सदस्य बनाया गया है। उन्हांेने कहा कि मनीष खंडूरी के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनीष को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके समर्थक बधाइयां व आभार प्रेषित कर रहे हैं।