सिंगोरी न्यूजः जनरल ओबीसी कर्मचारी ऐसोसिएशन के आंदोलन के के साथ साथ कोटद्वार में महिला दिवस भी मनाया गया। यहां मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। माल्यार्पण का कार्यक्रम चला। साथ ही एक और खास बात हुई, वो ये कि यहां कर्मचारियों ने लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत महंत से मुलाकात कर अपनी बात रखी। तो विधायक ने मुख्यमंत्री को मांग पर विचार करने केा पत्र लिखा ताकि कर्मचारियों काम पर लौट आएं और आम जन का काम काज सुचारू हो सके।
आज हालांकि रविवार है। और होली के त्यौहार की छुट्टियां भी लगभग शुरू हो गई हैं। लेकिन कर्मचारी अपने मिशन पर डटे हैें। कोटद्वार पहुंचे आंदोलन के संयोजक सीताराम पोखरियाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतन सिंह रावत, नरेश सिंह, गणेश गौड़, शोभाराम, डा महावीर बिष्ट, रवींद्र भारद्वाज, राकेश नेगी, डा योगेश रूबाली समेत कई कार्यकर्ता कोटद्वार तहसील में धरने पर बैठे। हड़ताल के आक्रोश, गुस्से और तनाव के बीच महिला दिवस का भी पूरा लिहाज रखा गया। यहां मौजूद सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
उसके बाद कर्मचारी पदाधिकारियों ने विधायक दलीप रावत से मुलाकात की। कहा कि मांग पूरी तरह से जायज है। इसमें कहीं भी संविधान की भावना प्रभावित नहीं हो रही है। इस पर विधायक ने मौके पर ही मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में पत्र लिखा। उसमें कहा गया है कि मांग पर विचार हो ताकि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट सकंें और सरकारी कार्यालयों में कामकाज सुचारू हो सके।