सिंगोरी न्यूजः बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिस के तीन दिन आज रविवार को मौसम ने कुछ राहत दी है। पौड़ी खिर्सू समेत सूबे के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली है। हालांकि बताया जा रहा है कि देर शाम तक कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
बीते दो दिनों से उत्तराखंड में करीब करीब सभी जगहों पर लगातार बारिस हो रही थी। बारिस व बर्फवारी ने लोगों की दिनचर्या ही प्रभावित कर दी थी। किसानों की भी जान पर बन आई थी। कई जगहों से किसानों की फसलें खराब होने की भी सूचनाएं हैं। तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन रविवार को सुबह से ही देहरादून से लेकर गढ़वाल कुमाऊं की पहाड़ियों में चटख धूप खिलने की सूचनाएं हैं। लोग फिर से राहत लेते हुए अपने दैनिक कामों में के साथ ही आजीविका के जुगाड़ में लग गए हैं। पौड़ी का मौसम तो मानो राहत के साथ शानदार रौनक लेकर आया है। कल तक हाड कंपाती ठंड के बाद गुनगुनी धूप आनंदित करने वाली है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद मौसम में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। कहीं बारिस भी हो सकती है।