राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए नरेश बंसल

सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड में राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस सीट पर एक ही नामांकन हुआ था। आज चुनाव अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। उनके नाम की घोषणा होने के बाद देहरादून में भाजपाईयों ने जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर
स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दंे कि बीते माह में प्रदेश से राज्य सभा गए कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके चलते अब खाली हुई प्रदेश की राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल की ताजपोशी हुई। 
नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद नरेश बंसल की बात करें तो वह उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष हैं। आरएसएस मंे उनकी सेवा करीब आधी सदी की बताई जाती है। संगठन में उनके कुशल नेतृत्व व बेहतर सांगठनिक कौशल के चलते वह महत्वपूर्ण स्थान भी रखते हैं। यही खूबियां रही कि भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा सीट के लिए उन्हें उपयुक्त माना। 1980 से 1986 तक वह हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रहे। चार नवंबर 2002 से 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभाई। इस जीत केा लेकर भाजपाई खासे उत्साहित हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *