खिर्सूः पहाड़ से लेकर मैदान तक जन जीवन अस्त व्यस्त

सिंगोरी न्यूजः पहाड़ों में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। पौड़ी, खिर्सू, चैबट्टा उल्खागढ़ी ऊंचाई वाले इलाकों में वर्फबारी हुई। तापमाल में खासी गिरावट दर्ज की गई है। श्री बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम समेत औली, हेमकुंड साहिब बर्फबारी की सूचनाएं हैं। मसूरी की अधिकांश पहाड़ियां ने सफेद चादर ओढ़ी है। सबसे खराब यह कि इससे जन जीवन कई जगहों पर प्रभावित हो गया है। रोजमर्रा की आजीविका करने वालों की परेशानियां बढ़ गई हैं।


पौड़ी के बाजार में भी सन्नाटा सा है। अन्य दिनों की तरह दिखने वाली चलह पहल लगभग गायब है। राजधानी देहरादून में भी बारिस से जनजीवन प्रभावित हो गाय है। यहां रेहड़ी पट्टी लगाने वाले भी खराब मौसम के कारण नहीं दिख रहे। मौसम ने उन लोगों की रोजी भी खराब कर दी है। कहीं कपड़ों स्त्री करने वाले भी इंतजार कर रहे हैं कब मौसम ठीक हो और कब चूल्हा जलाने का इंतजाम हो सके।
खिर्सू चैबट्टा निवासी सूबे के प्रसिद्ध फोटोग्राफर प्रीतम नेगी बताते हैं कि लगातार बारिस के कारण जन जीवन का प्रभावित होना स्वाभाविक सा है। क्षेत्र में पहाड़ों में काफी गिरावट आ गई है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *