पौड़ीः सीएए के लिए भाजपा ने बनाया माहौल

पौड़ी में जागरूकता रैली में शिरकत करती भाजपा की महिला कार्यकत्री

सिंगोरी न्यूजः नागरिकता कानून के समर्थन में पौड़ी में रैली निकली। भाइपाइयों की इस रैली में उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह ने शिरकत की। रैली की शुरूआत बद्रीनाथ धर्मशाला से हुई। इसके बाद रैली एजेंसी, माल रोड, बस स्टेशन आदि से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह ने कहा कि पूरा देश इस कानून के पक्ष में साथ खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को या तो कोई ज्ञान नहीं है या फिर वह समझना ही नहीं चाहते हैं। कांग्रेस ने देश और दुनिया को ठगने के सिवा कुछ नहीं किया।

पौड़ी में जागरूकता रैली में आम जन को संबोधित करते मंत्री डा धन सिंह व विधायक मुकेश कोली


पौड़ी के विधायक मुकेश कोली ने कहा कि आम लोगों को कानून के बारे जानकारी देने का काम कर रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, नगराध्यक्ष क्रांति किशोर, दायित्वधारी राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी,पूर्व प्रमुख संतोषी रावत, राज रावत, सुषमा रावत, मधु खुगशाल संगीता रावत, मातवर सिंह, राजकुमार पोरी, शशि रतूड़ी, कमल किशोर, धर्मवीर सिंह, आशीष जदली,संजय बलूनी, सोबन सिंह, महिपाल सिंह,अनिल गुसांई, दीपक रावत, सुबोध नौटियाल,अशोक डुकलान, शैलेंद्र नौटियाल,दलवीर सिंह, जयपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *