पौड़ीः आइए! जानते हैं मौसम का हाल, यमकेश्वर में सर्वाधिक बरसे मेघ

सिंगोरी न्यूजः सूबे के अधिकांश भागों में लगातार बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पौड़ी से लेकर देहरादून तक झमाझम बारिस से लोग परेशान हो गए हैं। प्रशासन की ओर से बारिस के आंकड़े जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जनपद के यमकेश्वर में सबसे अधिक बारिस हुई है।
लगातार दो दिनों से इंद्रदेव अपने काम पर हैं। सूबे के अधिकांश भागों में बारिस हो रही है। कई जगहों से ओला पड़ने की भी सूचना है। रूद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, कोटद्वार थलीसैण खिर्सू क्षेत्रों में रात से जोरदार बारिस हुई है। आज दूसरा दिन है। लगातारि बारिस से आम जन की परेशानियां बढ़ गई हैं।

वहां बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर कई जगहों पर बाधित हुआ है। पौड़ी जनपद की बात करें तो यहां सभी मुख्य मार्गों पर आवाजाही बहाल है। पौड़ी से संजय पटवाल बताते हैं कि रात को भी अच्छी खासी बारिस हुई। सुबह से ही चारों ओर काली घटाएं हैं। खराब मौसम के चलते लोग परेशान हो गए हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *