सिंगोरी न्यूजः झारखंड में महागठबंधन की जीत का उल्लास पौड़ी में भी खूब दिखा। कांग्रेसी खुश हुए तो एनएसयूआई का जोश तो खासा उफान पर दिखा। यहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) पौड़ी ने चुनावी नतीजों पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त आ चुकी है। भाजपा शासित राज्यों में दमन की राजनीति हो रही है। अपने हकों की आवाज उठाने वालों को दमन किया जा रहा है। तानाशाही जैसी स्थितियों से जनता उकता चुकी है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि अहंकार व सत्ता के नशे में चूर भाजपा के पांव धीरे धीरे उखड़ने लगे हैं। 2022 में उत्तराखंड में भी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, शुभम रावत, सचिन रावत, सुमित रावत, अतुल, अमन डिमरी, आमिर, अनिकेत, रितेश गुसाईं, दीपांशु आदि शामिल थे।