सिंगोरी न्यूजः खबर पौड़ी जनपद के थाना थलीसैंण से आई है। यहां गांव में महिला के साथ दुराचार हुआ है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सोमवार की रात को महिला के घर में घुसा, और उससे दुराचार का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी थलीसैंण संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी जब घर में घुसा तो शोर मचा। और लोगों ने आरोपी के साथी को बाथरूम में बंद कर दिया। बाद में आरोपी पुष्कर उर्फ पुष्वेन्द्र निवासी हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी जेसीबी चलाने का काम करता है।