पौड़ी में जोरदार स्वागत पर जिलाध्यक्ष संपत रावत बोले, 2022

सिंगोरी न्यूजः सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत पहली बार मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंुंचे। पौड़ी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां एक साधे समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हं हाथों हाथ लिया।

पौड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत


समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत ने कहा कि उन्हंे जो जिम्मेदारी मिली है उसे सभी के सहयोग से पूरी गंभीरता के साथ निभाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अभी से 2022 की तैयारियों में जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद के लिए जगह नहीं है। यहां एक कार्यकर्ता ही पदों को हासिल करता है। जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।

पौड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत


मौका जब उत्साह का हो तो पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम भी कहां चुप रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। नगराध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी ने पार्टी का हाईकमान का आभार जताया। कहा कि पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ काम करेंगे। इस मौके पर राजकुमार पोरी, राज रावत, लक्ष्मण सिंह, महावीर सिंह, सुषमा रावत, कुसुम चमोली, मधु खुगशाल, जगत किशोर बड़थ्वाल, कमल रावत, सुबोध नौटियाल, कमला रावत, नवीन पंवार, अनूप देवरानी, दलवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *