सिंगोरी न्यूजः पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने लाॅकडाउन की स्थितियों में प्रभावित होने वाले गरीब लोगों की मदद के लिए हैल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित लोग इन नंबरों पर अपना पता दे सकते हैं। या कोई भी व्यक्ति किसी जरूरतमंद के बारे में सूचना दे सकता है। बेनाम ने बताया कि जो सूचनाएं इन नंबरों के जरिए मिलेंगी उनकी हर संभव मदद कराई जायेगी। प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्थाएं की हैं। संकट काल में एक दूसरे की मदद के लिए सभी को आगे आना होगा।