पौड़ी संगलाकोटीः दुखद है एक चमकते सितारे का असमय अवसान
सिंगोरी न्यूजः जनपद का संगलाकोटी क्षेत्र अपने आप में दूरस्थ। लेकिन चर्चिट एक्टर जयपाल नेगी के कारण वह क्षेत्र भी रोशनी में आया। लेकिन आज जो दुखद खबर आई उसने संगलाकोटी की इस रोशनाई को हमेशा के लिए बुझा दिया है। सिने जगत का यह उभरता सितारा सदा के लिए खामोश हो गया। आज सुबह सूचना आई है कि सूबे के मशहूर अभिनेता जयपाल नेगी अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुबह अचानक तबीयत बिगड गई। परिजन उन्हें दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पहाड़ का यह उभरता सितारा कई सुपरहिट गढ़वाली एल्बम में अभिनय कर चुके हैं। पुष्पा छोरी ने पहाड़ से लेकर मैदानों तक खूब धूम मचाई। अभी जो जानकारी है उसके मुताबिक दिल्ली के निगम बोध घाट पर अभिनय जगत की इस हस्ती का अंतिम संस्कार होगा।
मंच की इस ्रपतिभा ने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया। किशोरावस्था से ही इस कलाकार को पौड़ी के एतिहासिक मंच पर भी कई बार देखा गया। तभी से हर किसी को उम्मीद थी कि अभिनय की दुनिया में सितारे की एक दिन धूम रहेगी। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। स्व जयपाल नेगी को श्रद्धांजलि।