भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अशोभनीय टिप्पणी का युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा विरोध किया गया है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी रूप में किसी भी महिला के लिए ऐसी अनर्गल टिपण्णी करना उचित नहीं है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि जहां भाजपा एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं का अपमान करते है व यह उनकी कुंठित व संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है इसका युवा कांग्रेस पौड़ी विरोध करती है और मांग करती है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष भाजपा इस पर माफी मांगे क्योंकि इस प्रकार की अशोभनिय भाषा किसी भी रूप में स्वीकार्य नही है।
विरोध करने वालों में जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट,मोहित सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कोट नवीन जुगरान, ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी रूपक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल शैलेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर बहुगुणा आदि शामिल रहे।