कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या रहा खास

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या रहा खास

देहरादून में आज कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। जनहितों व प्रदेश के विकास की पांच गारंटी के साथ कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। प्रदेश सरकार पर तंज मारते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस की योजना है कि यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय जैसी सेवाएं देने वाले कामगारों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। इसके लिए 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद करना भी कांग्रेस की प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि देश की गिरती हुई इकोनॉमी संभले, उसे एक मजबूत आधार हासिल हो। कहा कि युवा बेरोजगारों की तादाद दिनों दिन बढ़ रही है। नौकरियां जाने की वजह से लोगों में दहशत है।

पार्टी छोड़कर जाने वालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि लालच वाले, डर वाले या सत्ता भोगी लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कहा कि बीजेपी बहुत घबराई हुई है। आज भी नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं। बीजेपी अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रहे।
मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं की। दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। कहा कि कांग्रेस मुक्त की बात करने वाली बीजेपी आज स्वयं ही कांग्रेस युक्त हो गई है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *