सिंगोरी न्यूज:भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी ने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चल रहे जनरल ओबीसी कर्मचारी ऐसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किया जाना चाहिए। अदालत के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई हो। लेकिन बैक लाॅग के पदों को यथाशीघ्र भरा जाना चाहिए।
जनरल ओबीसी कर्मचारी ऐसोसिएशन की हड़ताल को समर्थन देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता होनी चाहिए। लेकिन यहां बिडंबना यह है कि जो लोग सरकारी नौकरी लगे हैं आरक्षण का ज्यादा फायदा उन्हीं को आज भी मिल रहा है। आर्थिक रूप से संपंन होने के बाद भी वही लोग आरक्षण की स्थितियांे का लाभ ले रहे हैं। अनुसूचित जाति के जो गरीब लोग उनके बारे में कोई सोच ही नहीं रहा है।
पदान्नति में आरक्षण की स्थितियों से संपंन व्यक्ति और संपंन हो रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं है। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने की मांग के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि कमजोर वर्ग के हित में बैकलाॅग के पदों को शीघ्र भरा जाए।
कहा कि प्रदेश में हजारों की तादाद में बैकलाॅग के पद रिक्त पड़े हुए हैं यदि उन पर नियुक्तियां हो जाएं तो अनुसूचित जाति के लोगों की स्थिति काफी हद तक सुधर जायेगी। सीएम से पत्र लिख कर उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मंाग करते हुए कहा कि बैकलाॅग के पदों को भी यथा शीघ्र भरा जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष रेवतीनंदन डंगवाल, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र ध्यानी, रामपाल सिंह रावत, राजपाल बिष्ट, निर्मला थापा, कुलदीप कोठारी, सदानंद नौटियाल आदि ने समर्थन के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष का आभार जताया है।