सिंगोरी न्यूजः सूबे में एक खबर ने सनसनी फैला दी है। यहां काशीपुर में सोमवार देर रात एक नवविवाहित जोड़े की गोली मारकत हत्या कर दी गई है। वारदात को किसने अंजाम दिया यह पता नहीं चला लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी है। सड़क पर सरेआम गोलियों की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हुए। पूरे मोहम्मद अली खां क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। उसके बाद पुलिस आई और शवों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने कुछ समय पूर्व लव मैरिज की थी। युवक का नाम राशिद और युवती का नाम नाजिया था। दंपती ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। इस डबल मर्डर केस को आॅनर किलिंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि बताया यह भी जा रहा है इनके परिजन इस रिस्ते से खुश नहीं थे