सिंगोरी न्यूजः अपराध की यह खबर चंडीगढ़ से है। यहां मनीमाजरा में मॉडर्न कांप्लेक्स में एक महिला और उसके दो बच्चों का गला कटे शव बरामद हुए। इससे घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों की बेरहमी से हत्या कर आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। इस घटना की सचूना उसके पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस सूचना पर मौके पर आई। उसने जब घर का ताला तोडा। और अंदर घुसे, अंदर का मंजर देख सब सन्न रह गए। यहां 45 वर्षीय सरिता और उसके बेटे अर्जुन (16) व बेटी सेंसी (22) के लहूलुहान शव पड़े थे। तीनों की बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।
खबर यह भी है कि मृतक महिला के पति को गत दिवस ही एक्सीडेंट हुआ था। वह पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। पुलिस जांच की बात कर रही है।