सिंगोरी न्यूजः महाराष्ट्र के मुंबई से एक हिला देने वाली खबर आई है। यहां एक महिला ने अपनी बहू को मौत की नींद सुला दिया।घटना मुंबई के वसई इलाके की है। यहां 55 साल की आनंदी माने ने अपनी बहू रिया माने की सोने वक्त हत्या कर डाली। आनंदी ने लोहे के गुलदस्ते से रिया पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति और बेटे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी आनंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आनंदी ने कबूल कर लिया है।आरोपी ने बताया कि उसकी बहू रिया उसे 6 महीने की बेटी के साथ भी खेलने नहीं देती थी। जितनी देर बच्ची आनंदी के पास रहती थी बहू रिया उसके आसपास ही रहती थी। मृतका रिया की 6 साल पहले शादी हुई थी।
शादी के बाद दोनों काम के चलते टेक्सास चले गए थे। हाल ही में 6 साल बाद 1 दिसंबर को रिया और रोहन वापस लौटे थे। रिया ने नर्सिंग कोर्स किया था और वह नौकरी करती थी।