सिंगोरी न्यूजः पौड़ी के लिए आज का दिन दुख के साथ गौरव का भी रहा। यहां लोगों ने नम आंखों से अपने जांबाज लाडले अंतिम विदाई दी। चारों दिशाओं में जब तक सूरज चांद रहेगा स्वतंत्र तेरा नाम रहेगा नारे गूंजते रहे। बता दें कि पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) शहीद हो गए थे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा आदि ने शहीद जांबाज को पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मां और पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के दौरान सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे सैन्य सम्मान के साथ देश के इस सपूत ने इस दुनिया से अंतिम विदाई ली।