सहसपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रीतम बोले, तानाशाह हो गई प्रदेश व केंद्र की सरकार

सिंगोरी न्यूजः डीजल पैट्रोल के दामों एवं महगाई के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश आज राजधानी की सहसपुर विधान सभा में भी जमकर उतरा। यहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने अपना तीखा विरोध जताया। कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर जमकर नारेबाजी भी की। पौड़ी से यहां पहुंचे जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी व नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट आदि ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री,राजकुमार, पूर्व विधायक, संजय किशोर जिला अध्यक्ष पछवादून लक्ष्मी अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, अकील अहम्मद, आजाद अली, कमर खां (ताबी), लाल चांद शर्मा महानगर अध्यक्ष आदि शामिल रहे। ठेले पर बाइक धकेल कर यहां लचर व्यवस्थाओं को आइना दिखाया गया।स्थितियों की ओर ध्यान खींचने के लिए सड़कों पर बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र भी रहा। और कईयों ने बात ठीक से समझी भी।
यहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने के लिए कहीं भी कांग्रेसियों को डरने या किसी तरह झुकने का सवाल ही नहीं होता। दमन के खिलाफ आवाजा उठानी है। कहा कि अंराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के गिरते दामों के बीच पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ा कर जनता का पैसा लूटा जा रहा है। गरीब जनता परेशान है। भाजपा पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी है। जन सरोकारों से उसका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों से साथ ही आम जनता से भी सत्ताधारी भाजपा के विरोध पर मुखर होने की अपील की।

सहसपुर में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, साथ में पौड़ी से विनोद दनोसी, विनोद बिष्ट व अन्य कांग्रेसी नेता

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *