सिंगोरी न्यूज देहरादूनः हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष सुरेखा डंगवाल दून विश्वविद्यालय की कुलपति बन गई हैं। कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने यह आदेश जारी कर दिया है। श्रीमती सुरेखा डंगवाल को आगामी तीन वर्ष या अधिवर्षता आयु पूरी होने तक कुलपति नियुक्ति किया गया है।
बता दंे कि गढ़वाल विवि की प्रो. डंगवाल को विवि में 33 साल का शिक्षण अनुभव है। प्रो. डंगवाल को दक्षिण एशिया में महिला विमर्श, अप्रवासी साहित्य एवं साहित्य समालोचना का भी लंबा अनुभव है। उनके लिखे 55 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। वह कुशल वक्ता हैं गढ़वाल विवि में अधिष्ठाता छात्र कल्याण की जिम्मेदारी संभाल चुकीं हैं। साउथ एशियन लिटररी एसोसिएशन पिट्सबर्ग यूएसए की आजीवन सदस्य हैं।