सिंगोरी न्यूजः सक्षम शब्द अपने आप में समक्ष है। लेकिन इस शब्द का महत्व तब और अधिक हो जाता है जब कोई अक्षम इंसानियत के प्रयासों से सक्षम बन जाता है। इन्हीं प्रयासों में जुटी है सामाजिक संस्था सक्षम। अक्षम को सक्षम का हौसला देने के प्रयासों की हाल ही एक पहल हुई है। सक्षम के जिला संयोजक दिनेश बिष्ट ने द सिंगोरी टाइम्स को बताया कि ग्राम तिमली विकास खंड पावौ के प्रदीप पोखरियाल का 4 वर्षीय पुत्र उत्सव एक अजीब बीमारी से ग्रसित है। दिव्यांगता इस कदर है कि वह देख भी नहीं सकता और बोल भी नही ंसकता । बच्चे के पिता प्रदीप किसी होटल में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन से बेरोजगार हो गए हैं। प्रदीप बेटे के इलाज पर अपनी सामथ्र्य से कहीं अधिक जोर लगा दिया है, अब वो हिम्मत हार चुके हैं। तंगहाली मंे बच्चे के लिए दूध के भी लाले हैं। पूर्व में एक स्वयं सेवी संस्था ने मदद की लेकिन अब उसने भी हाथ खींच लिए हैं। ऐसे में परेशानी स्वाभाविक सी बात है। मामला संज्ञान में आया तो सक्षम जिला संयोजक दिनेश बिष्ट सचिव उमेद चैहान, जिला युवा प्रमुख जसवंत रावत व जिला प्रचार प्रमुख शकुंतला नयाल ने उनका दुख बांटने का भरोसा दिया। सक्षम के प्रयासों से जिला अस्पताल में उसका फिर से परीक्षण किया गया। सीएमएस के निर्देशों पर डॉ विकास को इस केस को देखेंगे। डॉक्टर कहते हैं कि उत्सव को सैम नामक बीमारी है जिसका इलाज एन आर सी ( न्यूट्रिशन रिहेब्लिटेशन सेंटर ) में होता है। फिलहाल उत्सव को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।