बेहद सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस, रक्तदान व मदद के हुए कार्यक्रम

सिंगोरी न्यूजः अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर इस कांग्रेसी उल्लासित नहीं हुए। बल्कि इस मौके पर रक्तदान किया गया, सीमा पर शहीद हुए जवानों का श्रद्धांजलि दी गई। बीजीआर परिसर पौड़ी में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को मास्क व फल बांटे। जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जिस मजबूती के साथ डटा रहा उसकी हर कोई सराहना कर रहा है। प्रदेश समन्वयक राजेंद्र शाह ने कहा कि केंद्र व राज्य की सत्ता में काबिज भाजपाई सिर्फ दिखावा कर रही है। यह सरकारें पूरी तरह से फेल हो गई हैं। बात चाहे कोरोना रोकथाम की हो या चीन विवाद की, भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है।

पौड़ी में जरूरतमंदों को मास्क व फल वितरित करते कांगे्रसी


युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना से आम जनजीवन प्रभावित है तो वहीं दूसरी ओर सीमाओं पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं इसलिए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर और कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कांग्रेस ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन को सादगी से मनाने का फैसला लिया है।
वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की जिस तरह से मदद की गई वह मिशाल है। प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह ने राहुल गांधी जी की लंबी उम्र के साथ कामना की की वह ऐसे ही गरीब मजलूम लोगो की आवाज बने रहे और नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलाम रावत ने कहा कि राहुल जी आमजनमानस के नेता हैं। संजना गुजराल, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस आईटी शोभित ठाकुर, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, राहुल नेगी आदि शामिल रहे।

पौड़ी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकम में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, ब्लाक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष महेंद्र राणा व अन्य कांग्रेसी

पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा मौजूदगी में कांग्रेसियों ने अपने नेता को जन्म दिवस की बधाइयां दी। ब्लाक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रमुख ब्लाक द्वारीखाल महेंद्र राणा की ओर से जरूरतमंदों को फेस मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष् गौरवसागर आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *