स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा शर्मा

मंगलौर, हरिद्वार | 25 मार्च 2026 राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रातः व्यायाम एवं योग अभ्यास से हुई। इस अवसर पर योगाचार्य सुनील द्वारा स्वयंसेवियों को योगाभ्यास कराया गया, जिससे उनमें शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधों की निराई-गुड़ाई की गई तथा क्यारियों का निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


तत्पश्चात बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय हरिद्वार के श्री प्रवीण शर्मा ने स्वयंसेवियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं श्री मनोज शर्मा ने समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और स्वयंसेवियों को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और सेवा भाव से करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनुराग, डॉ. कलिका काले, डॉ. निवेदिता शर्मा, फैजान, सूर्य, रोहित सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *