सिंगोरी न्यूजः स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने अपनी एकजुटता भी दिखाई और ताकत भी। हालांकि मनमुटाव भी कई जगहों पर देखने को मिले। देहरादून में ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली। रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जोश से भरे कांग्रेस का यह मार्च देहरादून स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुआ। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। वक्ताओं सीएए को काला कानून बताया। कहा इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। मार्च में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, इंदिरा हृदयेश, राजेंद्र शाह, महेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, सरोजनी कैंत्यूरा सहित कई विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए।
बता दें कि 28 दिसंबर यानी आज के दिन ही सन् 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। ऐसे में यह मौका भी था और दस्तूर भी। कांग्रेस सीएए व एनआरसी की मुखालफत भी की और जन्म दिवस का जश्न भी मनाया। हालांकि कई जगहों पर पार्टी की गुटबाजी भी साफ साफ झलकी। पार्टी के दिग्गज पूर्व सीएम हरीश रावत सीन में नहीं दिखे। और उनके खेमे लोग भी ऐसे लगे जैसे हासिए पर हों।