सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड के काशीपुर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फिर से लाॅकडाउन किया गया है। यह आज शनिवार सुबह 10 बजे से श्ुारू हुआ और 12 जुलाई रात 12 बजे तक रहेगा। इस लाॅकडाउन में आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य सभी पर प्रतिबंध रहेगा।
बता दें कि बीते मात्र दो दिन में काशीपुर में 34 नए मामले सामने आए। यहां एक शादी समारोह ने हाॅटस्पाट बना दिया है। इस शादी करीब 100 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें से फिलहाल 13 लोग पाॅजिटिव आए हैं। यहां दो दर्जन की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। ऐसे में चिंताएं स्वाभाविक हैं।
तब जाकर यह निर्णय प्रशासन ने लिया है। इस दौरान सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा दूध की डेरी खुली रहेंगी। यहां दो काॅलोनियों को भी कंटेनमंेट जोन बनाया गया है।