पौड़ी जनपदः कमला रावत को मिली कांग्रेस की कमान

सिंगोरी न्यूजः वर्ष 2000 खिर्सू ब्लाक की महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला रावत को पौड़ी जनपद की जिम्मेदारी मिल गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य के हस्ताक्षर युक्त पत्र में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इससे कांगेसी कार्यकर्ताओं और खासतौर पर महिला कांग्रेसियों में उत्साह है।
गौरतलब है कि पौड़ी निवासी कमला रावत अपने छात्र जीवन से ही कांगे्रसी विचार धारा प्रभावित रही। और कांग्रेस से ही उन्होंने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। मूल रूप से वह विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत कठूली गांव की निवासी हैं। शुरूआत में उन्होंने खिर्सू ब्लाक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला और उसे बखूबी निभाया। इसके अलावा जनपद और प्रदेश स्तर भी उन्हें दायित्व संभाले हैं। वह नगर पालिका सभाषद रही और उपाध्यक्ष भी बनी। शहर कांग्रेस कमेटी में वह महामंत्री रही, प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी भी संभाली है। वर्ष 2017 व 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में बतौर सह प्रभारी कार्य किया। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं। ंसंगठन उन्हें अब जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है।


प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्य एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए महिला जिलाध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि संगठन में मुझ पर विश्वास करके पौड़ी जिले का दायित्व दिया है मैं अपने जिम्मेदारियों व पार्टी संगठन व शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलने का पहल लक्ष्य उनका 2022 का विधान सभा चुनाव है। संगठन को मजबूत किया जायेगा। और भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया जायेगा। 2022 में तानाशाह बनी भाजपा का नामो निशान मिट जायेगा। यहां कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान मिला है। ऐसे में उत्साह स्वाभाविक है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *