कठूली कार हादसा: चार की मौत, घायलों को एअर लिफ्ट कर एम्स पहुंचाया

पौड़ीः जनपद के खिर्सू कठूली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त। उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों पर घायलों को एअर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने वहां पहुंच कर घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया और चिकित्सकीय टीम को जरूरी निर्देश दिए।

घायलों का नाम पताः-
1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतकों का नाम पताः-
1. सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *