मुख्यमंत्री ने किया द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का शुभारंभ

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार की योजनाओं का लोकार्पण भी किया

ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध बिटल्स संगीत का आध्यात्मिकता से बताया गहरा नाता

प्रदेश के मुख्यमंत्री मा पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गाश्रम, जोंक पौढ़ी गढ़वाल, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में द बीटल्स एंड, द गंगा पथ फेस्टिवल – 2023 का शुभारंभ किया ।

यह पर्व 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ऋषिकेश (यमकेश्वर) के बीटल्स का आध्यात्मिकता से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि बीटल्स संगीत के मुख्य स्थल के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश को चुने जाना बड़ी बात थी और द बिटल्स संगीत को इस आध्यात्मिकता की भूमि से विश्व प्रसिद्धि मिली।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विश्व का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सुंदरता, संगीत की झंकार, पर्यटन, तीर्थाटन, आयुष एंड वैलनेस, आयुर्वेद, योग इत्यादि की भरपूर संभावनाएं एकसाथ विद्यमान है जिसके चलते देश- विदेश से यहां लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है।

उन्होंने कहा कि बीटल्स म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण के चलते यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे।

इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार रु की 3 योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, एस.एस.पी गढ़वाल श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष जोंक (पौड़ी गढ़वाल) माधव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश अनीता ममगाइं, परमार्थ निकेतन साध्वी सरस्वती जी भगवती आदि उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *