जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

जयहरीखाल जनसेवा शिविर में 85 लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

एक ही छत के नीचे मिली विभागीय सेवाएं, ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड जयहरीखाल में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए कुल 85 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया तथा आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में उद्यान विभाग ने 14 किसानों को सब्जियों के बीज वितरित किए। कृषि विभाग ने 16 किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए, जबकि पशुपालन विभाग ने 12 पशुपालकों को पशुओं के लिए आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। ग्राम्य विकास विभाग ने 13 लोगों के वीबीजीआरएएमजी रोजगार संबंधी आवेदन भरवाए। स्वास्थ्य विभाग ने 17 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। पंचायतीराज विभाग ने 11 लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल एवं आधार कार्ड से संबंधित कार्य संपादित किए, जबकि बाल विकास विभाग ने दो पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की।

बीडीओ रवि सैनी ने कहा कि जनसेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक योजनाओं से जोड़ने तथा लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रगति रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल, ग्राम प्रधान बौंठा विनय खुगशाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजूपाल, चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ बौंठियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी महबूब खान, सहायक कृषि अधिकारी अमित गौड़, सहायक उद्यान अधिकारी प्रेमदास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *