आज शाम बंद हो जाएंगे चारो धामों के कपाट! जानिए क्यों

आज यानी 28 अक्तूबर की सांय चार बजे के करीब उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे। सूतककाल लगने के कारण ऐसा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रात एक बजकर चार मिनट से चंद्रग्रहण लगेगा, और उसके नौ घंटे पहले से सूतककाल शुरू होगा।
चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि सूतककाल की समयावधि में मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलंेगे।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल के मुताबिक शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चार बजे से पहले आरती हो जाएगी। चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *