मा. स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने भारतीय चिकित्सा संघ, देहरादून के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारतीय चिकित्सा संघ के सभी पदाधिकारी प्रदेश में संवेदनशील, उत्तरदायी और सकारात्मक कार्य-संस्कृति के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निरंतर निभाते रहेंगे। कहा कि चिकित्सकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

