राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को लगेगी

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों का होगा त्वरित निस्तारण

जिला जज ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, अधिक से अधिक समझौता योग्य वाद लोक अदालत में लाने की अपील

सूचना/पौड़ी/01 सितंबर, 2026:
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक शमनीय एवं समझौता योग्य वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्म सिंह की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन पौड़ी एवं कोटद्वार के अधिवक्ताओं के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला जज ने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक शमनीय व समझौता योग्य वादों एवं प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण के लिए लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही संबंधित विभागों और अधिवक्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। जिला जज ने अधिवक्ताओं से लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण में सक्रिय सहयोग करने को कहा, ताकि आमजन को अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया और समय की बचत के साथ त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी शहज़ाद ए. वाहिद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी नाज़िश कलीम सहित बार एसोसिएशन पौड़ी एवं कोटद्वार के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *