पौड़ी के लिए अच्छी खबर, डॉ. ऋतु को मिलेगा ‘केतकी साहित्य रत्न’

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड और खास तौर पर पौड़ी के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां की एक बेटी को उनकी साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के नगर मोहम्मदी में साहित्य के सम्मान हेतु राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह 2023 का आयोजन आगामी 5 नवंबर को होगा। जिसमे देशभर की 21 प्रतिभाओं को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संयोजन में होगा।

केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2023 प्राप्त करने वालों में से पौड़ी, उत्तराखंड की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ऋतु सिंह भी शामिल है। डॉ. ऋतु सिंह ने सम्मान हेतु नामित किये जाने पर कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक गोविंद गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया। डॉ. ऋतु सिंह वर्तमान में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पद पर पौड़ी जिले में तैनात है। श्रृंगार, ओज एवं समसामयिक विषयों पर लिखने वाली ऋतु सिंह आज साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। बताते चलें कि इनका गीत चले आओ पहाड़ों पर, निमन्त्रण दे रही हूँ मैं बहुत प्रसिद्ध हुआ। इनकी काव्य रचनाएं और गीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *