जेपी नड्डा बोले, यह सनातन के जागरण का काल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संतो से मांगा आशीर्वाद

कहा, साधु सतों की सात्विक ताकत देश को मजबूत के लिए मोदी को भी ताकत दे रही

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत उत्तराखंड की पांचों सीटों की जीत के लिए संत समाज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु संतो की सात्विक ताकत देश को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ताकत दे रही है। कहा कि संतो के आशीर्वाद से पिछले 10 साल में मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है।
यहां जूना अखाड़ा में उन्होंने साधु संतो से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह सनातन के जागरण का काल है। मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए पार्टी राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि यही समय है सही समय है। यह दौर भारत के गौरव का दौर है। इससे पहले एक ऐसा दौर भी आया जब हमारी आध्यात्मिक शक्ति क्षीण हुई। उस दौर का नेतृत्व कभी भी आध्यात्मिक शक्तियों के साथ नहीं था। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश में आध्यात्मिक शक्तियां आज मजबूत हुई है। सभी ने दस साल में बदलता दौर देखा है। आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत अर्थव्यवस्था में बिट्रेन और यूरोप जैसे देश को पछाड़कर पांचवी शक्ति बन गया है। अब हम तीसरी शक्ति बनने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
श्री नड्डा ने आज गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड पहुंचे। वहां प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक समेत अन्य ने नड्डा का स्वागत किया। उसके बाद पंचदशनाम जूना अखाड़े के अधिष्ठात्मायादेवी मंदिर परिसर में अधिष्ठात्री मायादेवी, छड़ी एवं भैरव देवता की पूजा अर्चना, आरती एवं परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और संतों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। त्रिवेंद्र ने हरिद्वार पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संतो का सदैव उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है। संत ही हमारे सनातन परंपराओं के संवाहक है और सनातन को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा, रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय जी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में हरिद्वार में आर्य नगर से ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार तक रोड शो निकाला गया। रोड शो में त्रिवेंद्र को लोगो ने अपना समर्थन दिया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका और लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। रोड शो आर्य नगर चौक से शुरू होकर चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर खत्म हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *